• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है संजीवनी बूटी वाला पहाड

आपको याद है रामायण का वह दृष्टांत जब हनुमान आकाश मार्ग से चलकर हिमालय पर्वत पहुंचे। वैध सुषेण ने संजीवनी को चमकीली आभा और विचित्र गंध वाली बूटी बताया और हनुमान पर्वत को ही उठा ले गए थे। वह पहाड आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। कहते हैं उपचार के बाद हनुमानजी ने इस पहाड को टुकडे कर इस क्षेत्र विशेष में डाल दिया था।

यह चर्चित पहाड श्रीलंका के पास रूमास्सला पर्वत के नाम से जाना जाता है। श्रीलंका की खूबसूरत जगहों में से एक उनावटाना बीच इसी पर्वत के पास है। उनावटाना का मतलब ही है आसमान से गिरा। श्रीलंका के दक्षिण समुद्री किनारे पर कई ऐसी जगहें हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां हनुमान के लाए पहाड़ के टुकड़े गिरे थे। इनमें रूमास्सला हिल सबसे अहम है।
खास बात ये कि जहां-जहां ये टुकड़े गिरे, वहां-वहां की जलवायु और मिट्टी बदल गई। इन जगहों पर मिलने वाले पेड़-पौधे श्रीलंका के बाकी इलाकों में मिलने वाले पेड़-पौधों से काफी अलग हैं। रूमास्सला के बाद जो जगह सबसे अहम है वो है रीतिगाला।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sanjivani Booty Mountain is still popular in Sri Lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjivani booty mountain, sri lanka, ramayana, hanuman parvat, hanuman brings sanjeevani buti, hakagala garden, astrology news in hindi, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved