• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

Chhath Puja 2019 : छठ महापर्व देता पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

भारतीय संस्कृति और समाज में धर्म-कर्म, पूजा, उपासना-पद्धति की व्यवस्था इस प्रकार से की गई है कि देवी-देवता के साथ-साथ यहां मानव एवं मानवेतर सत्ताओं को भी समान महत्व मिला है। यही कारण है कि यहां मनुष्य जीवन से जुड़े सभी पक्षों और जरूरतों को यथोचित सम्मान और आदर दिया जाता है। भारत में जगतस्रष्टा ब्रह्मा, पालनकर्ता विष्णु और संहारकर्ता शिव समेत नाना देवों पूजा की जाती है, तो प्रकृति और पर्यावरण को भी पूजनीय माना गया है। इसलिए पर्वत-पहाड़, पेड़-पौधे, नदी-तालाब, सांप-बिच्छू और चंद्र-सूर्य आदि की पूजा होती है। इस संदर्भ में जहां तक सूर्य की पूजा का सवाल है, तो भारतीय विज्ञान एवं पौराणिक कथाओं में इसका विशेष महत्व रहा है। सूर्य को संसार में ऊर्जा का मूल स्रोत माना गया है। भारतीय परंपरा में सूर्य की पूजा का उद्देश्य भी यही है कि इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। प्राय: लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत सूर्य-पूजा से ही करते हैं। यह शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर ऊर्जा प्रदान करता है, जिसकी पुष्टि विज्ञान ने भी की है।
भारतीय पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की षष्ठी को होने वाली छठ पूजा भारत में सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है। यह बदलते हुए मौसम और पर्यावरण के सर्वथा अनुकूल पर्व है, जिसकी तैयारी की शुरुआत लोग ताल, तलैया, नदी, पोखर और तालाबों की सफाई से करते हैं। यह वही समय है जब सर्दी शुरू होती है और हमारे जीवन के लिए सूर्य की गर्मी का महत्व बढ़ जाता है।
कहा जाता है कि कोई डूबते सूर्य को प्रणाम नहीं करता, लेकिन छठ ही एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोग सिर्फ उगते सूर्य को ही अघ्र्य नहीं देते, बल्कि वे डूबते सूर्य को भी अघ्र्य देते हैं।

ये भी पढ़ें - हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता

यह भी पढ़े

Web Title-Chhath Puja 2019: Chhath Mahaparva gives message of environmental cleanliness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhath mahaparva, environment, message of cleanliness, chhath puja, chhath puja 2019, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved