• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
4 of 4

Chhath Puja 2019 : छठ महापर्व देता पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

लोकपर्व छठ का सांस्कृतिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है, क्योंकि षष्ठी तिथि (छठ) को एक विशेष खगोलीय परिवर्तन होता है। इस समय सूर्य की पराबैगनी किरणें (अल्ट्रा वॉयलेट रेज) पृथ्वी की सतह पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्र होती हैं, इस कारण इसके संभावित कुप्रभावों से मानव जीवन की यथासंभव रक्षा करने का सामथ्र्य प्राप्त होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चूंकि यह परिवर्तन कार्तिक तथा चैत्र मास की अमावस्या के छठे दिन होता है, इसलिए इसका नाम छठ रखा गया है। छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है। कार्तिक मास के अलावा चैत्र में भी छठ का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें धार्मिक भेदभाव, ऊंच-नीच, जात-पात को भुलाकर लोग एक साथ जलाशयों में मनाते हैं। इस पर्व में अमीर-गरीब सबको मिट्टी के चूल्हे पर ही प्रसाद बनाना होता है। प्रसाद में भी मौसमी फल, ईख, कंद-मूल आदि की प्रधानता होती है।
इस लोकपर्व के केवल सफाई और स्वच्छता वाले पक्ष को ही महत्व दिया जाए तो निश्चित रूप से इसे स्वच्छता का 'राष्ट्रीय पर्व' कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। अब कई राज्यों में छठ का अवकाश भी होने लगा है और देश की राजधानी दिल्ली में इसके लिए अलग से बजट निर्धारित किया जाने लगा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

यह भी पढ़े

Web Title-Chhath Puja 2019: Chhath Mahaparva gives message of environmental cleanliness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhath mahaparva, environment, message of cleanliness, chhath puja, chhath puja 2019, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved