• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरदास के साथ शुरू हुई परिणीति चोपड़ा व राघव चड्‌ढा की शादी की रस्में

Parineeti Chopra and Raghav Chadhas wedding rituals started with Ardaas - Bollywood News in Hindi

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल इसी महीने शादी रचाने वाले हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ को चुना है। जहां शादी और हल्दी, मेंहदी की सारी रस्में होंगी। इसी बीच बीते दिन परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। परिणीति को रिसीव करने के लिए राघव चड्ढा एयरपोर्ट पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को शादी की रश्में दिल्ली में शुरू हो चुकी हैं।


परिणीति राघव की शादी की रस्में हुईं शुरू



परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में दिल्ली में अरदास और शबद कीर्तन (सिख धर्म की प्रेयर) से शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर कपल के करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को सूफी नाइट का आयोजन होगा और 23 सितंबर को कपल अपने करीबी परिवार वालों के साथ उदयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां शादी के अन्य फंक्शन होंगे।

इस दिन लेंगे सात फेरे

शादी के कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से शुरूआत होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। इसके बाद 23 को ही शाम को एक थीम इेवेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दशक वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। इसके बाद 24 सितंबर को 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी। इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी, जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद ‘द लीला पैलेस’ के कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन होगा।

बता दें कि शादी में परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। परिणीति-राघव की सगाई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई की थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे कई बड़े सेलेब्स और राजनेता शामिल हुए थे।

खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दोस्ती फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्दी ही सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मूवी ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parineeti Chopra and Raghav Chadhas wedding rituals started with Ardaas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parineeti chopra and raghav chadhas wedding rituals started with ardaas, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved