शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान आखिरकार तमाम अफवाहों और दावों के बावजूद 2 जून 2023 को प्रदर्शित हो रही है। अब यह फिल्म आगामी सितम्बर माह में 7 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जवान की प्रदर्शन तिथि में बदलाव से फिल्म उद्योग में उथल पुथल मच गई है। इसके चलते कई फिल्मों के प्रदर्शन तिथि में बदलाव होगा। शाहरुख खान और फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी। एटली इस फिल्म के निर्देशक हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रदर्शित होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जवान में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आएंगे। फिल्म में विजय विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। विजय सेतुपति ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि वो शाहरुख खान से नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी में मिले थे। शादी में ही उन्होंने शाहरुख से कहा था कि वो उनके साथ विलेन के तौर पर काम करना चाहते हैं। नयनतारा- विग्नेश की शादी 9 जून 2022 को हुई थी।
गत वर्ष जून माह में ही जवान का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हुआ था। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्मों का प्रदर्शन होना तय था जिनमें जनवरी में पठान प्रदर्शित हो चुकी है। अब जवान की बारी है और इसके बाद राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी, जो दिसम्बर माह में क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली है। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी सिनेमा का नया इतिहास लिखने में सफलता प्राप्त की है। यह पहली ऐसी हिन्दी फिल्म बनी है जिसने बिना चीन और जापान में प्रदर्शित हुए वैश्विक स्तर पर 1050 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 545 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि एसएस राजामौली की बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस 552 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। बाहुबली-2 मूल रूप से तेलुगू भाषा की फिल्म थी, जिसे हिन्दी में डब करके प्रदर्शित किया गया था।
श्रुति हासन ने 'व्हेन अ वूमन्स हैड इनफ' के गाने पर की मस्ती, शेयर किया वीडियो
विशाल भारद्वाज के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बोलीं तब्बू, 'मकबूल' से 'हैदर' तक, हमारी क्रिएटिव जर्नी लगातार हो रही विकसित
आमिर खान, सनी देओल और राजकुमार संतोषी 'लाहौर, 1947' के लिए साथ आए
Daily Horoscope