• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

धीरे-धीरे, दबे पांव बॉक्स ऑफिस पर छायी हिन्दी मीडियम, 100 करोड के पार

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान स्टारर फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है। अब यह फिल्म पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गई है। मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बॉक्स ऑफिस के कमाई की जानकारी दी है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह 25.21 करोड, दूसरे सप्ताह 20.88 करोड, तीसरे सप्ताह 12.57 करोड और चौथे सप्ताह में 6.35 करोड की कमाई की है। इस तरह ये फिल्म कुल 65.01 करोड का आंकडा पार कर चुकी है। इस फिल्म को बनाने में कुल 22 करोड रूपये लगे हैं और इस तरह से मेकर्स को इस फिल्म से काफी फायदा पहले ही हो चुका है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो भारत में फिल्म ने अब तक 93.61 करोड और विदेशों से 14 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इन दोनों का जोड 107.61 करोड होता है। ऐसे में इस फिल्म को 100 करोडी फिल्म कहा जा सकता है। इरफान खान स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि हिंदी भाषी लोगों को जब अंग्रेजी स्कूल में बच्चों का दाखिला कराना हो तो किस तरह की परेशानी का सामना करना पडता है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर और अभिनेता दीपक डोबरियाल भी हैं। हिन्दी मीडियम 5 प्रदेशों—महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में कर में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

यह भी पढ़े

Web Title-Hindi medium world wide collect above 100 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi medium, world wide, collect above, 100 crore, irfan khan, saba kamar, saket chuadhry, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved