पिछले पांच माह में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित अनगिनत फिल्मों में बाहुबली-2: द कन्क्लूजन ऐसी फिल्म रही जिसने बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित किया। बाहुबली-2 की चर्चाओं के बीच ही 19 मई को मोहित सूरी की फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड के साथ ही इरफान खान सबा कमर अभिनीत ‘हिन्दी मीडियम’ आई और सुपरहिट हो गई। माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल करवाया। इरफान खान सबा कमर अभिनीत साकेत चौधरी निर्देशित फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ की जिसने अपने चौथे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस 6.35 करोड का कारोबार करने के साथ ही स्वयं को अब तक 65 करोड से ज्यादा तक पहुंचा दिया है। मात्र 22 करोड की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली-2: द कन्क्लूजन’ की तरह कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वैसे तो इसका बाहुबली से तुलना करने का कोई औचित्य नहीं है लेकिन फिर भी हम कर रहे हैं तो इसका कारण यह है कि इसकी लागत मात्र 22 करोड है और इसमें कोई वीएफएक्स दृश्य नहीं हैं। ऐसे में अगर यह फिल्म इतना कारोबार करने में सफल हो रही है तो यह इसकी सशक्त पटकथा, विषय, प्रस्तुतीकरण और अभिनय की जीत है जिसने एक असामान्य विषय को इतना लोकप्रिय बनाया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान स्टारर फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ ने बॉक्स ऑफिस पर
अच्छी कमाई कर ली है। अब यह फिल्म पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गई है।
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बॉक्स ऑफिस के कमाई की जानकारी
दी है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह 25.21 करोड, दूसरे सप्ताह 20.88 करोड,
तीसरे सप्ताह 12.57 करोड और चौथे सप्ताह में 6.35 करोड की कमाई की है। इस
तरह ये फिल्म कुल 65.01 करोड का आंकडा पार कर चुकी है। इस फिल्म को बनाने
में कुल 22 करोड रूपये लगे हैं और इस तरह से मेकर्स को इस फिल्म से काफी
फायदा पहले ही हो चुका है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो भारत में
फिल्म ने अब तक 93.61 करोड और विदेशों से 14 करोड का कारोबार करने में
सफलता प्राप्त की है। इन दोनों का जोड 107.61 करोड होता है। ऐसे में इस
फिल्म को 100 करोडी फिल्म कहा जा सकता है। इरफान खान स्टारर इस फिल्म में
दिखाया गया है कि हिंदी भाषी लोगों को जब अंग्रेजी स्कूल में बच्चों का
दाखिला कराना हो तो किस तरह की परेशानी का सामना करना पडता है। फिल्म में
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर और अभिनेता दीपक डोबरियाल भी हैं। हिन्दी
मीडियम 5 प्रदेशों—महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली
में कर में छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...