करनाल। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर गोलीकांड मामले में दूल्हा व उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। करनाल के चर्चित साध्वी गोलीकाण्ड मामले में पुलिस ने शादी समारोह में साध्वी के साथ गोली चलाने में मदद करने वाले दूल्हे व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ में पुलिस ने वह हथियार भी बरामद किया है जिस से गोलियां चलाई गई थी। गौरतलब है कि 15 नवम्बर को सावित्री लोन में एक शादी समारोह था जिसमे साध्वी देवा ठाकुर व उसके चेलों ने गोलियां चलाई थी। इसी दौरान गोली चलने से एक महिला सहित कई लोग भी घायल हुए थे। जिस में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने साध्वी सहित पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
'मुझ पर कोई दबाव नहीं है', उपराष्ट्रपति धनखड़ का अशोक गहलोत को जवाब
सीरिया और लेबनान से राजनयिक संबंधों के लिए तैयार, गोलान हाइट्स नहीं छोड़ेंगे : इजरायल
चिकित्सा केवल प्रोफेशन नहीं, मानवता की सेवा है : राष्ट्रपति मुर्मू
Daily Horoscope