इस वर्ष वैसे तो कई लोगों ने विश्व में सुर्खियां बटोरी लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां डोनाल्ड ट्रंप ने बटोरी। ट्रंप इस वर्ष पूरे विश्व की मीडिया की हेडलाइन्स बने। अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन को हराकर वे अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। ट्रंप के साथ कई विवाद भी खडे हुए। इस साल अमेरिका को अपना 45 वां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूप में मिला।
ट्रंप ने कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को मात दे दी। अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोये चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें टूट गई। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की, वहीं हिलेरी को 215 मत मिले।
चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आप सभी का शुक्रिया। हिलेरी ने अभी फोन कर हमें जीत पर बधाई दी है, और मैंने उन्हें शानदार मुकाबले के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने गजब का मुकाबला किया।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope