• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेफाली जरीवाला के मौत की वजह 'लो ब्लड प्रेशर', पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Cause of Shefali Jariwala death low blood pressure, waiting for postmortem report - Bollywood News in Hindi

मुंबई । एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने प्रशंसकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 'कांटा लगा' फेम शेफाली म्यूजिक वीडियो और 'बिग बॉस 13' के लिए मशहूर थीं। उनकी मौत का कारण लो ब्लड प्रेशर हो सकता है। हालांकि, पुलिस और डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अंबोली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात शेफाली अपने अंधेरी (मुंबई) स्थित घर में अचानक बेहोश हो गई थीं। उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी, उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि उनकी मृत्यु की वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है। पुलिस जांच में पता चला कि शुक्रवार को शेफाली के घर पर पूजा थी, जिसके लिए उन्होंने दिनभर व्रत रखा था। दोपहर 3 बजे के बाद उन्होंने फ्रिज में रखा हुआ खाना खाया था। रात करीब 10:30 बजे वह परिवार और कर्मचारियों के सामने अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस ने शेफाली के पति, माता-पिता और घरेलू कर्मचारियों सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
जांच के दौरान पुलिस को शेफाली के घर से एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और विटामिन की गोलियां मिलीं। उनके परिवार ने बताया कि शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टरी सलाह के दवाइयां ले रही थीं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अंबोली पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। शेफाली के माता-पिता, जो उसी इमारत (गोल्डन रेज, शास्त्री नगर, अंधेरी) में रहते हैं, पूजा में शामिल हुए थे और बाद में चले गए थे।
शनिवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके पति पराग बेहद भावुक नजर आए। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने जरीवाला के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cause of Shefali Jariwala death low blood pressure, waiting for postmortem report
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shefali jariwala, shefali jariwala death, blood pressure, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved