• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उप्र: चाकू मार कंपनी एजेंट से 4.5 लाख की लूट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-ऐरायां रोड पर मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने विदेशी मुद्रा ट्रांसफर करने वाली वेस्टर्न इंडिया कंपनी के एजेंट को चाकू मारकर घायल कर उसके पास रखे लगभग साढे चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और पीडित से घटना के बावत पूछताछ की। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, वेस्टर्न इंडिया कंपनी का एजेंट इशरत रोज की तरह खागा नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से चार लाख उन्तालीस हजार छह सौ सत्तर रुपये निकालकर जा रहा था। जैसे ही वह सुल्तानपुर घोष के ऐरायां रोड पर पहुंचा, पहले से पीछा कर रहे सफेद रंग की अपाचे सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद उसे रोक लिया तथा चाकू व डंडे के बल पर उससे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके हाथ में चाकू मारकर थैला छीन लिया और उसकी बाइक की चाबी लेकर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़े

Web Title-Rs 4.5 lac robbery in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rs 4-5 lac robbery in up, crime news of up, robbers looted 4-5 from company worker, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, fatehpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved