• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

यात्रियों को अचेत कर लूटा, एक की मौत

दिल्ली से इलाहाबाद के लिए रीवा एक्सप्रेस से रवाना हुए त्रिलोकपुरी नगर निवासी विजय व उसका साथी रियाजउद्दीन दोनों एक साथ बैठे थे। उसी बीच सवारी बनकर सफर कर रहे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बातों-बातों में काफी घनिष्ठता कायम कर ली, एक-दूसरे को खिलाना पिलाना शुरू कर दिया। इसी बीच मौका लगाकर जहरखुरानों ने ट्रेन के कानपुर से निकलते ही दोनों को नशीला पदार्थ खिला दिया। कुछ देर बाद दोनों साथी अचेत हो गए। इस बीच जहरखुरानियों ने उनके पास रखा नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। टे्रन जब खागा स्टेशन के समीप पहुंची, तब अचेत रियाजउद्दीन की टे्रन से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे को देखकर टे्रन में मौजूद मुसाफिरों ने चेन पुलिंग कर दी। गाड़ी रुकने पर लोगों की नजर अचेत विजय पर पड़ी तो उन्होंने जीआरपी को बताया। जीआरपी ने उसे भी नीचे उतार लिया और उपचार के लिए उसे हरदों स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यात्री रियाजउद्दीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, सीएचसी में भर्ती विजय को जब होश आया तो उसने बताया कि उसके साथी के पास पांच लाख रुपये थे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-Loot in Rewa express near Fatehpur Sikri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, loot in rewa express near fatehpur sikri
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved