• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ड्रीम गर्ल के इलाके में पूरे नहीं हुए वादे तो मतदाताओं ने किया चुनाव बहिष्कार

मथुरा। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है वैसे-वैसे मतदाताओं का गुस्सा भी बाहर निकल रहा है। रविवार को मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र गांव जुनसुटी में ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं से परेशान होकर एक बैठक की। जिसमें लोगों ने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया। लोगों के इस फैसले से गांव में हड़कंप का माहौल है। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित गांव जुनसुटी पूरी तरह से कृषि पर आधारित है। इस गांव में 5 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। विकास के नाम पर गांव काफी पीछे है। चुनाव से पहले नेताओं ने विकास के तमाम वादे किये थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही सभी वादे पीछे छूट गए। गांव में न तो सड़के हैं और न ही अच्छी शिक्षा के साधन। शिक्षा के नाम पर गांव में एक मात्र जूनियर हाईस्कूल है। उच्च शिक्षा के लिए यहां के युवाओं को 10 से 20 किमी तक की दौड़ लगानी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो कोई भी सरकारी चिकित्सा केंद्र नहीं है। इलाज के नाम पर झोला छाप डॉक्टर ही लोगों की जान से खेलते हैं।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-election boycott by voters in mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election, boycott, voters, mathura, up election, up election 2017, hindi news, dream girl, hema malini, bjp, sp, up, khabar, govardhan, junsuti, , news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved