• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार हासिल करेगी ऐतिहासिक विजय: नितिन नवीन

Relying on its dedicated workers, the BJP will secure a historic third consecutive victory in 2027: Nitin Navin - Mathura News in Hindi

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को मथुरा के परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई। बैठक के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उपस्थित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों, सहयोगी दलों के साथ समन्वय और वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तर प्रदेश में यह पांचवां प्रवास है। इससे पहले वे पश्चिम, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मथुरा पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात सभागार में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास को घर-घर पहुंचाया है। नवीन ने कहा कि पार्टी के समर्पित एवं अथक परिश्रमी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योजना बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत 'राधे-राधे, कमल खिला दे' के भाव के साथ हुई। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम सहित किसी भी विपक्षी दल को उत्तर प्रदेश में सफलता नहीं मिलने वाली है।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चिह्नित देश की चार प्रमुख श्रेणियों- महिला, गरीब, युवा और किसान, के सशक्तिकरण और कल्याण को लक्ष्य बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। भाजपा इन्हीं उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।
इस दो दिवसीय योजना बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relying on its dedicated workers, the BJP will secure a historic third consecutive victory in 2027: Nitin Navin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitin nabin, bjp, uttar pradesh assembly election 2027, yogi adityanath, pankaj chaudhary, keshav prasad maurya, brajesh pathak, bjp meeting, mathura, bjp workers, booth management, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved