ड्रीम गर्ल के इलाके में पूरे नहीं हुए वादे तो मतदाताओं ने किया चुनाव बहिष्कार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 जनवरी 2017, 12:43 PM (IST)

मथुरा। यूपी में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है वैसे-वैसे मतदाताओं का गुस्सा भी बाहर निकल रहा है। रविवार को मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र गांव जुनसुटी में ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं से परेशान होकर एक बैठक की। जिसमें लोगों ने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया। लोगों के इस फैसले से गांव में हड़कंप का माहौल है।


मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित गांव जुनसुटी पूरी तरह से कृषि पर आधारित है। इस गांव में 5 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। विकास के नाम पर गांव काफी पीछे है। चुनाव से पहले नेताओं ने विकास के तमाम वादे किये थे लेकिन चुनाव खत्म होते ही सभी वादे पीछे छूट गए। गांव में न तो सड़के हैं और न ही अच्छी शिक्षा के साधन। शिक्षा के नाम पर गांव में एक मात्र जूनियर हाईस्कूल है।


उच्च शिक्षा के लिए यहां के युवाओं को 10 से 20 किमी तक की दौड़ लगानी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो कोई भी सरकारी चिकित्सा केंद्र नहीं है। इलाज के नाम पर झोला छाप डॉक्टर ही लोगों की जान से खेलते हैं।

[@ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]


इन सब मूलभूत समस्याओं को झेलते-झेलते स्थानीय लोग अब ऊब गए हैं। 



जिसके चलते लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है।



EXCLUSIVE: बीजेपी को मुस्लिमों से परहेज क्यों !