• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम की दीवानगी में युवक ने खून से बना दी मोदी की तस्वीर

blood image of narendra modi in baghpat - Baghpat News in Hindi

बागपत। आपने दीवाने और उनकी दीवानगी के बहुत से किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसी दीवानगी सुनी है जो दीवानेपन में अपने खून से किसी की तस्वीर बना डाले। उसकी ये दीवानगी किसी प्रेमिका के लिए नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। दरअसल बागपत का रहने वाला नितिन त्यागी पीएम मोदी की देशभक्ति और पॉवर ऑफ डिसिजन से इतना प्रभावित हुआ की उसने अपने ही खून से मोदी की तस्वीर बना डाली। साथ ही पीएम मोदी के इस दीवाने ने पीएम के नोटबन्दी के फैसले की भी जमकर तारीफ की। फिलहाल नितिन अपने खून से बनी यह तस्वीर पीएम मोदी को भेंट करना चाहता हैं जिसके लिए वो जल्द ही पीएमओ को चिट्ठी लिखेगा। खेकड़ा क्षेत्र स्थित बड़ागांव के रहने वाले नितिन त्यागी की माने तो उसे बचपन से ही पेटिंग का शौक था लेकिन ये शौक पीएम मोदी को देख दीवानगी में बदल गया। नितिन ने पेंसिल से आज तक अभिनेता और नेताओं की कई पेंटिंग्स तैयार की है जिनमे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी सहित कई लोगों की तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन पीएम मोदी की दीवानगी नितिन पर इस तरह से हावी हुई कि उसने अपने खून से ही मोदी की तस्वीर बना डाली। अब नितिन की इच्छा है कि वो उसे अपने हाथों से पीएम मोदी को देना चाहते हैं।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-blood image of narendra modi in baghpat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blood, image, narendra modi, baghpat, hindi, nitin, tyagi, up, uttar pradesh, khekda, badaganv, painting, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved