• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: बागपत में दुकान और मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत, दो लोग झुलसे

Uttar Pradesh: Mother and daughter die, two others suffer burn injuries after shop and house fire in Baghpat - Baghpat News in Hindi

बागपत । उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में गुरुवार को दुकान और मकान में आग लगने के बाद एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए भेजा गया। फिलहाल, बागपत पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह घटना बागपत जनपद के खेकडा क्षेत्र में मुबारकपुर रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दो मंजिला मकान था, जिसमें संभावित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग ने जल्द ही बुरे मकान को चपेट में ले लिया था। इस दौरान, घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडरों भी एक के बाद एक करके ब्लास्ट हो गया। इससे आग और तेजी से मकान में फैल गई। मकान में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज किए।
सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि सुबह 8.11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक दुकान में आग लगी हुई है। इसके बाद दो गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि आग बहुत ज्यादा फैली हुई है। इसके बाद दमकल की तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। कुल 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ, उपजिलाधिकारी, एडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया। सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी थी। दो लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिन्हें एक व्यक्ति को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Mother and daughter die, two others suffer burn injuries after shop and house fire in Baghpat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: house fire in baghpat, baghpat, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved