• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बागपत में पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Three cattle smugglers arrested after police encounter in Baghpat; illegal weapons seized - Baghpat News in Hindi

बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक जिंदा बैल बरामद किया गया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुकन्या शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को थाना सिंघावली अहीर पुलिस संदिग्ध एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित कुछ आरोपी गांव रामनगर में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। सीओ के मुताबिक, जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान शब्बीर पुत्र सिद्दीक, निवासी थाना सिंघावली अहीर (बागपत), महबूब पुत्र फारूक और नवाजिश पुत्र महबूब, दोनों निवासी थाना सरूरपुर (मेरठ), के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस और गोवध में इस्तेमाल होने वाले फावड़े सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से एक जिंदा बैल को भी सकुशल मुक्त कराया गया।
सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उनके खिलाफ गोवध और अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोघट थाने में भी इन आरोपियों के खिलाफ गोवध से संबंधित मामले पंजीकृत हैं।
फिलहाल, तीनों आरोपियों का इलाज जारी है और थाना सिंघावली अहीर पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three cattle smugglers arrested after police encounter in Baghpat; illegal weapons seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baghpat, police encounter, cattle smugglers, illegal weapons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved