• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

घटिया हेलीपैड के चलते नहीं उतरा अनुप्रिया का हेलीकॉप्टर, भाजपा जाएगी EC

सुलतानपुर। खराब ढंग से बनाये गये हेलीपैड के चलते मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आई केन्द्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक अनुप्रिया पटेल का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। और उन्हें बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। हेलीकॉप्टर को लौटकर जाता देखकर जनसभा में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन द्वारा बरती गई इस लापरवाही को देखकर आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खराब तरीके से बनाये गये हेलीपैड के पीछे भाजपा प्रत्याशी ने विरोधियों की गहरी साजिश बताया है। उन्होने इसके लिये जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है। यह नजारा लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कन्हईपुर खोरेपुर गांव का है। दरअसल मंगलवार को यहां भाजपा से चुनाव लड़ रहे देवमणिदुबे के समर्थन में जनसभा को संबोंधित करने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को आना था। दोपहर से ही इलाके की जनता यहां जमा थी। करीब 4 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर नजर आया लेकिन थोड़ा नीचे आकर वापस ऊपर उड़ने लगा।

[@ कई बार जमानत जब्त होने के बाद भी नहीं छोड़ी ‌विधायक बनने की जिद्द]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-anupriya helicopter not land because poor helipad in sultanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anupriya patel, helicopter, land, because, poor, helipad, sultanpur, up election, up election 2017, hindi samachar, politics, rajniti, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved