• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चार लोगों की मौत

Uttar Pradesh: Ambulance crashes into stationary truck on Purvanchal Expressway in Sultanpur; four dead - Sultanpur News in Hindi

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस के एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की शिकार हुई एंबुलेंस चंडीगढ़ से भारतीय सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर के नजदीक हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस बेकाबू होने के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई थी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में एंबुलेंस चालक जसपाल के अलावा राजन सिंह पुत्र भूपति, गौरव सिंह पुत्र सत्यभान और राम समझ पुत्र जयसिंह शामिल हैं। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 79.6 माइलस्टोन के पास एक एंबुलेंस की अज्ञात वाहन के साथ टक्कर हुई है। इस दुर्घटना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि एंबुलेंस में एक सूबेदार (सत्यवान फौजी) का पार्थिव शरीर था। यह एंबुलेंस चंडीगढ़ से देवरिया जा रही थी। हादसे के समय एंबुलेंस में ड्राइवर और सूबेदार के परिजन मौजूद थे। इस घटना में एंबुलेंस सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के शव को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। ये देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जनपद सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Ambulance crashes into stationary truck on Purvanchal Expressway in Sultanpur; four dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultanpur accident, purvanchal expressway accident, ambulance truck collision, uttar pradesh road accident, four dead, indian army subedar, yogi adityanath, road safety, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sultanpur news, sultanpur news in hindi, real time sultanpur city news, real time news, sultanpur news khas khabar, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved