सुलतानपुर। खराब ढंग से बनाये गये हेलीपैड के
चलते मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी की चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आई केन्द्रीय
मंत्री और स्टार प्रचारक अनुप्रिया पटेल का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। और उन्हें
बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। हेलीकॉप्टर को लौटकर जाता देखकर जनसभा में अफरा तफरी मच
गई।
प्रशासन द्वारा बरती गई इस लापरवाही को देखकर आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खराब तरीके से बनाये गये हेलीपैड के पीछे भाजपा प्रत्याशी
ने विरोधियों की गहरी साजिश बताया है। उन्होने इसके लिये जिम्मेदार अधिकारियों पर
लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।
यह नजारा लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कन्हईपुर
खोरेपुर गांव का है। दरअसल मंगलवार को यहां भाजपा से चुनाव लड़ रहे देवमणिदुबे के
समर्थन में जनसभा को संबोंधित करने अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल
को आना था। दोपहर से ही इलाके की जनता यहां जमा थी। करीब 4 बजकर 20 मिनट पर उनका
हेलीकॉप्टर नजर आया लेकिन थोड़ा नीचे आकर वापस ऊपर उड़ने लगा।
[@ कई बार जमानत जब्त होने के बाद भी नहीं छोड़ी विधायक बनने की जिद्द]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
हेलीकॉप्टर के न उतर पाने से वहां मौजूद भीड़ में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित जनता ने प्रशासन की लापरवाही पर जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे विरोधियों की साजिश बताया।
[@ उप्र चुनाव: राजनीति के दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने]
भाजपा प्रत्याशी ने हेलीपैड बनाने के जिम्मेदारों पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये इस पूरे प्रकरण को चुनाव आयोग तक ले जाने की बात कही है।