• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मोदी सरकार पाक पर फिर कर सकती है लीक से हटकर कार्रवाई:अमित शाह

अमित शाह ने कार्यकारिणी के संबोधन में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से भारत का कद बढ़ा है। शाह ने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध जारी रखे जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा लीक से हटकर कार्रवाई कर सकती है। प्रकाश जावेडकर ने कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए कहा कि अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के कामों का भी उल्लेख किया गया । अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठन सबसे ज्यादा मजबूत है। ग्यारह करोड सदस्यों के साथ आज यह दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। हमारे कार्यकर्ताओं को अनुशासित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक। इन बैठकों में हर सदस्य को मौजूद होना चाहिए।
बैठक में उपस्थित लोगों में महासचिव राम लाल, कैलाश विजयवर्गीय और बैंकों की कतार में खड़े लोगों का मजाक उड़ाने वाले पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे।उम्मीद है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए पार्टी नोटबंदी को प्रमुख मुद्दा के रूप में बनाएगी। दो दिवसीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया कि राज्य में पार्टी करीब 300 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए केंद्र की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को मदद करेगी। मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव अपनी स्वच्छ छवि पेश करते रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्यकाल में हुए सभी भ्रष्टाचारों की जिम्मेवारी लेनी है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-amit shah in BJP national executive praises demonetisation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, bjp, national executive, praise, demonetisation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, amit shah in bjp national executive praises demonetisation
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved