• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी चुनाव: सपा कांग्रेस सहित बसपा पर जमकर बरसे अमित शाह

हाथरस। सादाबाद विधानसभा के कस्बा मुरसान में भाजपा प्रत्याशी प्रीति चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों को जमकर लताड़ा। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पन्द्रह साल से उत्तर प्रदेश के लोग सपा, बसपा के चक्कर में फंस गए है। जिसके कारण विकास के मामले में उत्तर प्रदेश बहुत पीछे रह गया है। इस राज्य के अंदर वो सरकार लानी है जो विकास करें। सपा और कांग्रेंस को हटाना है तो रालोद नहीं हटा सकती है। केवल भाजपा ही प्रदेश से सपा को हटा सकती है। श्री शाह ने कहा कि सपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार किया था। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही आलू किसानों को भी उनके आलू का समर्थन मूल्य दिया जाएगा। कांग्रेंस पर वार करते हुए कहा कि राहुल बाबा तो आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि अब आप ही बताइये आलू की फैक्ट्री भी लगती है क्या? उन्होने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में धर्म और जाति के आधार पर युवाओं के साथ अन्याय हुआ हैं। अखिलेश कहते हैं कि उन्होंने लैपटॉप बांटे है, यहां खडे युवाओं को लैपटॉप नहीं मिले है क्योंकि लेपटॉप देने से पहले उन्हे उनका धर्म और जाति पूछी जाएगी।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]

यह भी पढ़े

Web Title-amit shah address a rally in hathras
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, address, rally, hathras, up election, up election 2017, hindi news, politics, amit shah, akhilesh yadav, sp, bsp, congress, sadabad, bjp, priti choudhary, , news in hindi, breaking news in hindi, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved