• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाथरस में सीएम योगी का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी'

CM Yogi attacks Akhilesh in Hathras: Visit Ram Lalla once; you will gain wisdom - Hathras News in Hindi

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। आप इसकी चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी। अगर सचमुच आप खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मोहर्रम जुलूसों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून के दायरे में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं और किसी गरीब का घर या छज्जा हटाकर ताजिए नहीं निकाले जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त, माफिया मुक्त और विकास की नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश दंगों, कर्फ्यू और अराजकता के लिए बदनाम था जबकि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हजारों मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले और कहीं भी उपद्रव की स्थिति नहीं बनी। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर किसी गरीब का मकान, छज्जा या झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी। आवश्यकता होने पर ताजिए की ऊंचाई कम की जा सकती है लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता नहीं होगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को आज अयोध्या की याद आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनर्स्थापित हुआ है और यह त्रेतायुग की स्मृतियों को साकार कर रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए और धार्मिक आयोजनों को भी बाधित किया गया था। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए आपातकाल को संविधान पर सबसे बड़ा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ खड़ी है, जिसने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था।
विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चल रहीं परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग सेंटर, बेहतर बीज और कृषि अनुसंधान संस्थानों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Yogi attacks Akhilesh in Hathras: Visit Ram Lalla once; you will gain wisdom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, akhilesh yadav, hathras, uttar pradesh development projects, ram lalla, ayodhya, political attack, samajwadi party, law and order, double engine government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hathras news, hathras news in hindi, real time hathras city news, real time news, hathras news khas khabar, hathras news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved