हाथरस। सादाबाद विधानसभा के
कस्बा मुरसान में भाजपा प्रत्याशी प्रीति चौधरी के समर्थन में
चुनावी सभा को संबोधित करने आए अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों को जमकर लताड़ा। सभा
को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पन्द्रह साल से उत्तर प्रदेश के लोग सपा,
बसपा के चक्कर में फंस गए है। जिसके कारण विकास के मामले में उत्तर प्रदेश बहुत
पीछे रह गया है। इस राज्य के अंदर वो सरकार लानी है जो विकास करें।
सपा और कांग्रेंस को हटाना है तो रालोद नहीं हटा
सकती है। केवल भाजपा ही प्रदेश से सपा को हटा सकती है। श्री शाह ने कहा
कि सपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार किया था। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार आते
ही आलू किसानों को भी उनके आलू का समर्थन मूल्य दिया जाएगा। कांग्रेंस पर वार करते
हुए कहा कि राहुल बाबा तो आलू की फैक्ट्री लगाएंगे। उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि
अब आप ही बताइये आलू की फैक्ट्री भी लगती है क्या?
उन्होने कहा कि पूरे उत्तर
प्रदेश में धर्म और जाति के आधार पर युवाओं के साथ अन्याय हुआ हैं। अखिलेश कहते हैं
कि उन्होंने लैपटॉप बांटे है, यहां खडे युवाओं को लैपटॉप नहीं मिले है क्योंकि लेपटॉप
देने से पहले उन्हे उनका धर्म और जाति पूछी जाएगी।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
[@ मिलिये 94 साल के पंचम सिंह से, जिनसे कांपता था चंबल]
लेकिन भाजपा की सरकार आने पर हर युवा को लैपटॉप उनकी जाति पूछे बिना ही दिया जाएगा।