• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मैनपुरी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम लाखनमऊ में 5 जनवरी को नौ हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में देवर ने सरेआम भाभी की गडांसे से गला काट कर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने बीती शाम मुखबीर की सूचना पर हत्यारोपी को तमन्चे व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त गंडासा भी गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है । थानाध्यक्ष एस आर गौतम ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है ।आरोपी पर कार्यवाही कर पुलिस ने जेल भेज दिया है आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम लाखनमऊ निवासी राजबहादुर शर्मा गांव मे ही कपड़े की सिलाई का काम करते है। उन्होंने अपने छोटे भाई शिवकुमार के साझे में कुछ माह पहले नलकूप लगवाया था। नलकूप की लागत में दोनों भाइयों ने पन्द्रह पन्द्रह हजार रूपये दिये थे । हाल में ही राजबहादुर ने अपना अलग नलकूप लगवा लिया था । पुराने नलकूप के बंटबारे के पन्द्रह हजार रूपये शिवकुमार को राजबहादुर को देने थे। छः हजार रूपये शिवकुमार ने दे दिये थे बीकी नौ हजार रूपये नही दे रहा था । इस के लिये राजबहादुर कई बार पंचायत भी करवा चुका था । 5 जनवरी को भी सुबह पंचायत हुयी थी । राजबहादुर की पत्नी बिमलेश 30 ने शिव कुमार को भला बुरा कह दिया था। शिव कुमार ने आपा खो कर अपनी भाभी की गर्दन पर गंडासे से घर के कमरे में कई वार करके हत्या कर दी और फरार हो गया ।

[@ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of murder arrested in Mainpuri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accused, murder, arrested, mainpuri, up crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mainpuri news, mainpuri news in hindi, real time mainpuri city news, real time news, mainpuri news khas khabar, mainpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved