• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैनपुरी में वाहन लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो साथी फरार

Police Encounter with Vehicle-Robbery Suspect in Mainpuri; Suspect Injured by Gunshot to the Leg - Mainpuri News in Hindi

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वाहन लूट के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, उसके दो साथी छोटू और ध्रुव मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ कुरावली थाना क्षेत्र में घिरोर रोड पर हुई। गिरफ्तार आरोपी अभिमन्यु उर्फ राजा उर्फ हनी अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपियों ने औरैया जिले से एक चार पहिया वाहन किराये पर बुक किया था। इसके बाद रास्ते में चालक को पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकने के लिए कहा। जैसे ही चालक ने वाहन रोका, आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर वाहन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना 26-27 अक्टूबर की रात कुरावली थाना क्षेत्र में हुई थी। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की थीं। क्षेत्राधिकारी कुरावली, थाना प्रभारी और स्वाट एवं सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में कुल पांच टीमों को लगाया गया था। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
लगातार जांच और तलाश के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस टीम ने घिरोर रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अभिमन्यु के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी छोटू और ध्रुव फरार होने में सफल रहे।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से लूटी गई कार और असलहा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दर्ज अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस संबंध में एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी ने बताया कि वाहन लूट की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police Encounter with Vehicle-Robbery Suspect in Mainpuri; Suspect Injured by Gunshot to the Leg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police encounter, vehicle-robbery, suspect in mainpuri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mainpuri news, mainpuri news in hindi, real time mainpuri city news, real time news, mainpuri news khas khabar, mainpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved