• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

फिल्म के लिए नंदीता को सभी अभिनेताओं की ना, लेकिन क्यों ?

अभिनेत्री और फिल्मकार नंदिता दास की फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें फिल्म के दूसरे प्रमुख किरदार के लिए अभिनेता के चयन में खासी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। नंदिता को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म मंटो में सादत हसन मंटो के करीबी दोस्त और शानदार कलाकार श्याम का किरदार निभाने के लिए कई युवा कलाकार तैयार होंगे, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने जिससे भी इस किरदार के लिए बात की उन सभी ने इस भूमिका के लिए मना कर दिया। नंदिता ने ट्विटर पर द वीक डॉट इन के लिए लिखे अपने लेख का लिंक साझा करते हुए लिखा, मैंने जिस भी स्टार से इस किरदार के लिए बात की, उन सभी ने इसकी पटकथा पढ़े बिना या कोई सवाल पूछे बिना ही यह भूमिका निभाने से मना कर दिया था। लेख नो श्याम इनसाइट में नंदिता ने लिखा है, कम रूढ़िवादी निर्माताओं और लोकेशन ढूंढ़ने के अथक प्रयास के बीच एक और समस्या थी, जिसका मुझे अंदेशा भी नहीं था मंटो के सबसे करीबी दोस्त श्याम की भूमिका के लिए किसी को चुनना।
नंदिता ने लिखा, मैंने सोचा था कि आकर्षक युवा अभिनेता श्याम का किरदार निभाना चाहेंगे। लेकिन मैंने जिन स्टार्स से भी बात की, उन सभी ने पटकथा पढ़े बिना या किरदार के बारे में कोई सवाल पूछे बिना ही यह भूमिका निभाने से मना कर दिया।

[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]

यह भी पढ़े

Web Title-All stars I approached said no to Manto Nandita Das
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all stars i approached said no to manto nandita das, nandita das, bollywood gossip, entertainment, bollywood latest news, manto film , bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved