• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

3 घंटे पड़ा रहा शव,वो करते रहे कागजी खानापूर्ति

जोधपुर। यहां मंडोर रेलवे स्टेशन पर शव की बेकद्री का मामला सामने आया है। यहां तीन घंटे तक एक शव को गठरी में बांध कर रखा गया। इस दौरान मृतका के परिजन मिन्नतें करते रहे लेकिन, पुलिस और रेलवे के अधिकारी कागजी कार्रवाई में ही उलझे रहे। मंडोर रोड किशोरबाग क्षेत्र में रहने वाली ट्रेनी होमगार्ड ललिता शनिवार की सुबह प्रशिक्षण पर जाने के लिए घर से निकली। मंडोर रेलवे स्टेशन पर पटरी पार करते समय वह जैसलमेर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी वहीं मौत हो गई। मौत के बाद गठरी में बंधा ललित का शव तीन घंटे तक मंडोर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पड़ा रहा, लेकिन न पुलिस और न ही रेलवे ने डेड बॉडी को उठाने की जहमत उठाई। तीन घंटे इंतजार के बाद मृतका ललित का शव ऑटो रिक्शा में डालकर अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया। कायदों में उलझी मौत की गुत्थी

यह भी पढ़े

Web Title-insult of a dead body in jodhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: insult of a dead body in jodhpur, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved