कोलंबिया। कोलंबिया में रविवार को एक टूरिस्ट जहाज डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टूरिस्ट जहाज मात्र 4 मिनट में डूब गया। बताया जा रहा है कि इस जहाज में लगभग 150 लोग सवार थे। सभी लोग जहाज पर अपना वीकेंड मनाने आए थे। यह टूरिस्ट जहाज मेडेलिन से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर डूबा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टूरिस्ट जहाज चार मंजिला था। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हादसे के तुरंत बाद लोगों को बचाने के लिए फौरी तौर पर बचाव कार्य चलाया गया। कई छोटी बोटों और नावों को लोगों को बचाने के लिए लगाया गया।
हादसे में घायल हुई एक महिला का कहना है कि जो लोग पहली और दूसरी मंजिल पर थे, वे एकदम से डूब गए, हालांकि ऊपरी मंजिल वाले कुछ लोग बच गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब 100 लोगों को बचाया गया है। वहीं 28 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जहाज डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आगे तस्वीरों में देंखे कैसे डूबा जहाज..
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरान पर इसराइली हमला : नातांज़ परमाणु केंद्र को बनाया निशाना,IRGC के कमांडर हुसैन सलामीकी मौत
अहमदाबाद विमान हादसे को ट्रंप ने 'विमानन इतिहास की सबसे दुखद घटना' बताया
अहमदाबाद विमान हादसा- सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने जताया गहरा दुख
Daily Horoscope