• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बागपत में 6 वर्षीय नाबालिग लड़के से किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape with 6 year old minor boy in Baghpat, accused arrested - Baghpat News in Hindi

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने 6 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब दो दिन पहले की है। बिनौली थाना प्रभारी (एसएचओ) महेन्द्र पाल सिंह ने कहा, "नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह पीड़ित के परिवार के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी की पहचान उदय के रूप में हुई। मंगलवार को, घटना के वक्त किशोर घर के बाहर अकेला खेल रहा था। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने लड़के को सुनसान जगह पर ले गया। जब लड़का घर वापस आया, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।" थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rape with 6 year old minor boy in Baghpat, accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape, baghpat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baghpat news, baghpat news in hindi, real time baghpat city news, real time news, baghpat news khas khabar, baghpat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved