|
जयपुर। अयोध्या में भगवान राम की बाल स्वरूप प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के मौके पर सोमवार को चांदपोल गेट के पास सीकर हाउस में भगवान श्रीराम जानकी मंदिर में भी सुंदरकांड और दीपोत्सव का आयोजन हुआ।
श्रीराम जानकी धाम सेवा समिति सीकर हाउस के अध्यक्ष मदन लाल बाजिया,महामंत्री एडवोकेट राजेश शर्मा, संरक्षक प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम जानकी मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चली। जय श्रीराम के नारों के साथ महिलाएँ और पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह लोगों ने आरती की व स्वागत किया। आतिशबाजी की गई। सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, पेंटर कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी से होते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची, जहां सुंदर कांड के पाठ हुए। इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण किया गया। महिलाओं ने लाइव प्रसारण के दौरान भगवान रामजी की आरती की। इस मोके पर महिलाएं और पुरूष भगवान राम के बाल स्वरूप और नयनाभिराम प्रतिमा को देखकर भाव विभोर हो गए। लोगों की आंखों से आसूं झलक पड़े। शाम को भगवान राम की महाआरती की गई और दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
इस मौके पर अयोध्या में कार सेवा में गए कार्यकर्ता समेत अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही पौषबड़ा प्रसादी का आयोजन भी हुआ, जिसमें पांच हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कॉलोनी को भगवान राम के झंडों, फ़रियों से सजाया गया है। घरों व मंदिरों में रोशनी की गई।
- कार सेवकों ने सुनाए संस्मरण
इस मौके पर कार सेवा में गए लोगों ने अपने संस्मरण सुनाए। प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने वर्ष 90 में हुई कार सेवा, शिला पूजन और पुलिस प्रताड़ना के बारे में बताया। यह भी कहा कि उस समय देश में अलग ही माहौल था। भगवान राम के मंदिर के लिए लोगों में काफी आस्था थी। मंदिर के लिए लोग अपना तन,मन,धन न्योछावर करने को लालायित थे।
- कारसेवकों व अतिथियों का सम्मान
समारोह के दौरान कार सेवकों और गणमान्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, मेयर मुनेश गुजर, विधायक अमीन कागजी, पूर्व डिप्टी मेयर मनीष पारीक,जयपुर महानगर टाइम्स के एडिटर जिज्ञाशु शर्मा, मनोज रावत, सुनील मीणा, राधेश्याम अग्रवाल आदि का सम्मान किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है भारत : पीएम मोदी
ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे को उठाना भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : कविंदर गुप्ता
युवती ने क्रिकेटर यश दयाल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गाजियाबाद में दर्ज कराई एफआईआर
Daily Horoscope