जयपुर। राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित करने के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में सत्याग्रह कर रही है। जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह में बैठे हैं। कहीं गांधी प्रतिमा के सामने तो कहीं कलेक्ट्री के सामने और कहीं प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे हैं। इस मौके पर सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में नेता सत्याग्रह पर बैठे हैं। मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई विधायक और नेता सत्याग्रह पर बैठे हैं। कांग्रेस नेता शाम पांच बजे तक सत्याग्रह पर बैठेंगे।
कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- अब चीजें उजागर होने लग गई हैं। पाप बहुत दिन तक छुपता नहीं है। पाप का घड़ा भर चुका है। अब बीजेपी सरकार के पाप का घड़ा जनता फोड़ेबी। इन्हें 2024 में सत्ता से जाना पड़ेगा।
प्रताप सिंह बोले- चोर को चोर कहकर राहुल गांधी के क्या गलत कहा
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा- चोर को चोर कहकर राहुल गांधी ने क्या गलत कर दिया। राहुल गांधी ने किसी जाति को चोर नहीं कहा। राहुल गांधी ने देश को लूटने वालों को चोर कहा। क्या विजय माल्या, मेहुल चोकसी, ललित मोदी चोर नहीं हैं? पीएम मोदी घोषणा कर दें कि विजय माल्या, ललित मोदी चोर नहीं हैं।
महेंद्र चौधरी बोले- जनता भाजपा को करारा जवाब देगी
सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा- इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा। जनता इनको करारा जवाब देगी। इनको पहले भी पीछे हटना पड़ा था और अब भी पीछे हटाना पड़ेगा। राहुल गांधी देश में अकेला नहीं है, राहुल गांधी के पीछे कांग्रेसी ही नहीं पूर विपक्ष उनके साथ खड़ा है।
अलवर में मौन प्रदर्शन
अलवर नगर परिषद में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। यहां कांग्रेस नेता मौन प्रदर्शन कर रहे हैँ। इस दौरान सत्याग्रह में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, अलवर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा भी पहुंचे।
कोटा में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
कोटा में सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा- केंद्र सरकार ने यह असंवैधानिक काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इसका जमकर विरोध करेंगे।
उदयपुर में गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह
उदयपुर में गुलाबबाग में महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह कर रहे हैं। उदयपुर देहात जिले के निवर्तमान अध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी से डरकर संसद से सदस्यता खत्म की है। जरूरत पड़ी तो हम सड़कों पर उतरेंगे। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम लड़ेंगे।
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope