1 of 1
होलाष्टक शुरू, अगले 7 दिन नहीं करें ये शुभ काम
जयपुर। होलाष्टक 23 फरवरी से शुरू हो गए हैं। होलाष्टक अगले 7 दिनों तक यानी 1 मार्च तक होलिका दहन तक रहेंगे।
इस बार होलाष्टक 7 दिनों के हैं। आमतौर पर 8 दिनों के रहते हैं। इस बार चतुर्दशी व पूर्णिमा एक ही दिन होने से होलाष्टक सात दिनों के हैं। होलाष्टक
के 7 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। होलिका दहन के साथ ही
होलाष्टक समाप्त हो जाएगा।
सभी शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए ग्रहों का सौम्य होना जरूरी है। शास्त्रों में वर्णित है कि होलाष्टक के दौरान ग्रहों का स्वभाव उग्र हो जाता है। सभी 9 ग्रह फाल्गुन शुक्ल अष्टमी ( 23 फरवरी) से पूर्णिमा (1 मार्च) तक उग्र रहेंगे। इसलिए शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे।
होलाष्टक के दिनों में ग्रहों के उग्र होने की वजह से नया व्यापार, गृह प्रवेश, विवाह, गर्भाधान, वाहन क्रय, जमीन व मकान की खरीदारी सहित अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।
ये ग्रह इन तिथियों पर रहेंगे उग्र
अष्टमी 23 फरवरी को चंद्र ग्रह।
नवमी 24 फरवरी को सूर्य ग्रह।
दशमी 25 फरवरी को शनि ग्रह।
एकादशी 26 फरवरी शुक्र।
द्वादशी 27 फरवरी को गुरु।
त्रयोदशी 28 फरवरी को बुध।
चतुर्दशी 01 मार्च को मंगल ग्रह।
पूर्णिमा 01 मार्च को ही राहू ग्रह। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे