|
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह का राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राजस्थान पधारने पर दिल्ली से लेकर जयपुर तक सैकड़ों स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर अरूण सिंह का महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बैठक की।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरन्तर कार्यक्रम, मोदी सरकार के तीनों कृषि बिलों पर जन-जागरण अभियान एवं विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में पंचायतीराज चुनाव एवं निकाय चुनाव की समीक्षा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यक्रमों के जरिए केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों को नीचे तक पहुँचाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में राज्य सरकार के विगत 2 वर्षों के कुशासन के खिलाफ मुद्दों को जनता के बीच ले जाने, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, कोरोनाकाल के 3 महीने के बिजली माफी, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था इत्यादि विषयों को लेकर प्रदेशभर में भाजपा द्वारा ‘‘जन जागरूकता अभियान’’ चलाने को लेकर चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने विमान हादसे वाली जगह का दौरा कर ज़मीनी स्थिति का आकलन किया,सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात भी की
ईरान पर इजरायल का अटैक, भारत ने अपने नारगिकों के लिए जारी की 'अर्जेंट एडवाइजरी'
इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Daily Horoscope