राज्य में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से दर्जनभर घर आंशिक रूप से
क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को घाटी में बाढ़ की घोषणा की।
बाढ़
नियंत्रण विभाग के मुख्य इंजीनियर मुहम्मद हनीफ लोन ने संवाददाताओं के
बताया, झेलम नदी में शुक्रवार सुबह आठ बजे अनंतनाग के संगम में
जलस्तर 21.50 फुट रहा, जबकि श्रीनगर के राम मुंशीबाग में 20.20 फुट रहा। लोन
ने कहा, इन दोनों स्थानों पर जलस्तर बाढ़ के स्तर से ऊपर है। इसके
मद्देनजर राज्य सरकार ने घाटी में बाढ़ की घोषणा कर दी है और इस संदर्भ में
सभी आपातकालीन प्रबंध कर लिए गए हैं।
प्रशासन ने सोमवार तक घाटी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। वहीं,
रामबन जिले में भूस्खलन और बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी की वजह से
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा।
(IANS)
रोजगार मेला : रायपुर में नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवाओं के खिले चहेरे, बोले- कई साल की मेहनत रंग लाई
ओडिशा के फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा ने खुद को आग लगाई: यौन उत्पीड़न से परेशान थी, HOD गिरफ्तार, प्रिंसिपल निलंबित
विंबलडन 2025 : इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पोलैंड को दिलाया पहला महिला सिंगल्स खिताब
Daily Horoscope