• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कश्मीर: हिमस्खलन,बाढ में 7 मौतें

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बाटलिक सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवानों की जान चली गई। राज्य में हिमस्खलन व बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान चार अन्य लोगों की मौत हो गई। लद्दाख क्षेत्र के बटालिक सेक्टर में गुरुवार को एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच जवान दब गए थे। दो जवानों को तुरंत ही मलबे से निकाल लिया गया था, लेकिन तीन अन्य लापता थे। सेना के उत्तरी कमान के उधमपुर मुख्यालय ने शुक्रवार को तीनों जवानों की मौत की घोषणा की।
वहीं, सेना ने लद्दाख क्षेत्र के काकसर सेक्टर में हुए हिमस्खलन से प्रभावित सभी जवानों को बचा लिया है। इस दौरान सैन्य उपकरणों व सामग्रियों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लद्दाख क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुई भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर हिमस्खलन हुए हैं। मुख्य रूप से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास वाले इलाके इससे प्रभावित हुए हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ व हिमस्खलन से चार अन्य मौतें भी हुई हैं। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक पिता और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं, जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 10 साल की एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बच्ची का शव बहते हुए दूर चला गया। बचाव दलों ने उसके शव को डूबने के स्थान से दो किलोमीटर दूर बरामद किया।

बाढ़ के हैं हालात...

उधर, अप्रैल महीने में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस ने तूफान की आशंका के चलते घाटी के सभी जिलों में 24 घंटे आपातकाल हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पिछले तीन दिनों से यहां बिना मौसम के बर्फबारी और लगातार बारिश हो रही है। झेलम और उसकी सहायक नदियों में कई जगहों पर जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर है। सीमा से व्यापार भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने घाटी के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए आपात बैठक बुलाई है।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-J & K Avalanche: Military check post in Batalik sector drowned in snow, killing 7 including 3 soldiers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: landslide and flood in kashmir, jammu and kashmir avalanche kill 2 soldiers, 2 soldiers rescued, avalanches hit army post in jandk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved