• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'शर्माजी नमकीन' के एक सीन में ऋषि कपूर ने खुद रुककर की थी मेरी मदद : सुहैल नायर

Rishi Kapoor himself stayed back to help me in a scene of Sharmaji Namkeen: Suhail Nair - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्टर सुहैल नायर ने आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के मिलनसार व्यक्तित्व और उदारता को याद किया। सुहैल नायर ने बताया कि एक इमोशनल सीन की शूटिंग के दौरान, ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा किया जो उन्हें आज भी याद है। उन्होंने बताया कि उस दिन ऋषि कपूर शूटिंग खत्म कर चुके थे, फिर भी वह सेट पर रुके रहे। उन्होंने सीन में भावनाएं सही ढंग से दिखाने में उनकी मदद की और खुद सामने खड़े होकर लाइव डायलॉग्स बोले। आईएएनएस से बात करते हुए सुहैल नायर ने कहा, ''मुझे याद है कि 'शर्माजी नमकीन' में तनावपूर्ण पिता-पुत्र की बहस वाले सीन में, ऋषि कपूर अपना हिस्सा शूट कर चुके थे और टीम ने पैक-अप का ऐलान कर दिया था, लेकिन उन्होंने पूछा कि क्या मेरा क्लोज-अप शॉट अभी बाकी है। जब टीम ने हां कहा, तो उन्होंने मेरी मदद करने के लिए वहीं रुकने की जिद की और मुझे सीन को सही तरीके से करने में मदद की। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। अगर आप फिल्म में उस सीन को देखेंगे, तो आपको यह असली और सच जैसा लगेगा।''
'शर्माजी नमकीन' ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म थी। इसमें ऋषि कपूर के अलावा, परेश रावल और जूही चावला मुख्य किरदार में थीं।
यह एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो बुढ़ापे के अकेलेपन, परिवार में एक-दूसरे को वक्त देने की अहमियत, दोस्ती और काम की गरिमा जैसी बातों को मजेदार तरीके से दिखाती है।
फिल्म में ऋषि कपूर ने बीजी शर्मा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया, जो दिल्ली के सुभाष नगर में दो बेटों के साथ रहता है। उसे खाना बनाना काफी पसंद है। रिटायरमेंट के बाद वह अमीर महिलाओं की किट्टी पार्टियों में खाना बनाने लगता है। जब यह बात उनके बेटों को पता चलती है, तो घर में काफी तनावपूर्ण माहौल हो जाता है। इसमें संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को काफी सहजता से दिखाया गया है।
निर्देशक हितेश भाटिया ने फिल्म में दिल्ली की खासियतों को बेहतरीन तरीके से पेश किया। फिल्म 31 मार्च 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rishi Kapoor himself stayed back to help me in a scene of Sharmaji Namkeen: Suhail Nair
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, actor suhail nair, film sharmaji namkeen, actor rishi kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved