महेंद्रगढ़। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर 10 अगस्त को लघु सचिवालय में दिए जाने वाले धरने को लेकर शहर के व्यापारियों को निमंत्रण दिया है। इस मौके व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों को आश्वास्त किया है कि महेंद्रगढ़ का व्यापारी वर्ग उनके साथ है।
समाज सेवी बलवान फौजी ने कहा कि सतनाली को उपमंडल का दर्जा और महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर 10 अगस्त को लघु सचिवालय में धरना दिया जाएगा। उसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन व्यापारियों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वो 50 गांवों का दौरा कर चुके हैं। यह आंदोलन बड़ा रूप लेगा, हर गांव से 200 से 250 लोग धरने पर पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि लोगों को छोटे से छोटे काम करने के लिए नारनौल जाना पड़ता है। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यहां मुख्यालय स्थापित होगा तो पांच हजार कर्मचारी आएंगे। शहर की जनसंख्या बढ़ेगी जिससे यहां के व्यापारियों को भी फायदा होगा। लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यह काफी पुरानी मांग है। अब तक जितने आंदोलन हुए उनको तोड़ने का प्रयास किया गया। इस बार यह आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा और न ही कोई राजनीति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर लोगों को इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि व्यापार मंडल इस आंदोलन में उनके साथ है। अगर व्यापारियों को प्रतिष्ठान बंद करना पड़ा तो वो प्रतिष्ठान बंद करेंगे, लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा हक मांगे नहीं मिलता छीनना पड़ता है। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि हरियाणा सरकार चुनाव से पहले मुख्यालय का हक महेंद्रगढ़ को दे देगी तो वो भाजपा को वोट देंगे, यह सोच हर व्यक्ति को रखनी होगी। अगर सरकार यह आदेश जारी नहीं करती है तो भाजपा को वोट नहीं देना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यमुना को स्वच्छ बनाने को लेकर अमित शाह ने की बड़ी बैठक, रेखा गुप्ता रहीं मौजूद
हरिद्वार में फर्जी बाबाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन कालनेमि के तहत 13 गिरफ्तार
लॉर्ड्स टेस्ट - दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने तीन विकेट खोकर बनाए 145 रन
Daily Horoscope