चंडीगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी-3 की बैठक आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में हुई। यह बैठक 2024 के आगामी संसदीय चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि मोदी शासन के पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था लेकिन वह नौकरियां पैदा करने में विफल रही। उन्होंने किसानों और महिलाओं की दुखद दुर्दशा के बारे में भी चर्चा की।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहाकि भाजपा यह कहानी बनाने की कोशिश कर रही है कि वह अजेय है और 2024 उनके लिए आसान होगा। लेकिन, वास्तविकता यह है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में भी भाजपा ने अधिक राज्य जरूर जीते। लेकिन कांग्रेस को बीजेपी से 11 लाख ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस को जहां चार करोड़ नबानवै लाख वोट मिले वहीं, बीजेपी को चार करोड़ इक्यासी लाख वोट मिले।
लक्की ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान के लोगों को 450 रुपए प्रति सिलेंडर पर गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, इसलिए उसे भाजपा शासित सभी 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले सभी लोगों को भी यही कीमत पर गैस सिलेंडर देना चाहिए।
परवीन नारंग बंटी अध्यक्ष जिला कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आगामी संसदीय चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियान को गति देने के लिए जल्द ही शहर के कोने-कोने में बैठकें आयोजित की जाएंगी। उपस्थित अन्य लोगों में भूपिंदर बडहेड़ी, जेडपी खान, अच्छे लाल गौड़, जतिंदर धामी, भजन कौर, मुकेश राय, गुरचरण सिंह के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजा रघुवंशी मर्डर: मेघालय पुलिस की जांच में हत्या के दिन की पूरी कहानी आई सामने
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वंचित वर्ग के छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की
NCR में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी, अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन के मामले
Daily Horoscope