• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर को घेरा : 11 साल में PM मोदी की एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं?

Chandigarh Mahila Congress cornered Anurag Thakur: Why not a single press conference of PM Modi in 11 years? - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे ने मंगलवार को शहर में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से तीखे सवाल किए। दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'मन की बात' सुनाने वाले प्रधानमंत्री 'जन की बात' और उनके सवालों से क्यों भाग रहे हैं। दीपा दुबे ने सीधा प्रश्न किया, "11 साल बीत गए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करेंगे?" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं और उन्हें पिछले 11 सालों में किए गए कार्यों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देनी चाहिए।
चंडीगढ़ निगम की खस्ताहाल पर भी सवाल
दुबे ने केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर से चंडीगढ़ नगर निगम की बदहाल वित्तीय स्थिति पर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम की मेयर आए दिन वित्तीय ग्रांट को लेकर घोषणाएं करती रहती हैं, लेकिन जमीन पर स्थिति अलग है। कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं, वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, और केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
"डरते हैं मोदी और भाजपा नेता सवालों से"
दीपा दुबे ने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से डरते हैं। उन्होंने कहा, "मोदी और उनकी पार्टी के नेता डरते हैं कि कहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोग इनसे बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, महिला सुरक्षा, गिरता रुपया, डांवाडोल अर्थव्यवस्था, आर्थिक असमानता, मणिपुर, पुलवामा से लेकर पहलगाम जैसे तमाम मुद्दों पर सवाल न पूछ लें।"
उन्होंने निष्कर्ष निकालते हुए कहा, "लगता है कि उन्हें हर मोर्चे पर फैल रही भाजपा की केंद्र सरकार की सच्चाई न दिखा दें प्रेस वार्ता में लोग। इसी कारण प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते। साफ है - मोदी और उनके पार्टी के नेता लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ना जवाब दे रहे हैं, ना देश के प्रति जिम्मेदारी निभा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh Mahila Congress cornered Anurag Thakur: Why not a single press conference of PM Modi in 11 years?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, mahila congress, cornered, anurag thakur, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved