समस्तीपुर। अब तक आपने इंसान और बच्चों को जन्मदिन मनाते और उस मौके पर केक काटते देखा और सुना होगा। लेकिन बिहार के समस्तीपुर में ऐसे भी पशुप्रेमी हैं, जिन्होंने न केवल अपनी हथिनी का धूमधाम से जन्मदिन मनाया, बल्कि हथिनी ने भी अपने जन्मदिन पर तलवार से 50 किलोग्राम का केक काट खुशियां मनाई। इस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई पशुप्रेमी मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समस्तीपुर के मथुरापुर निवासी महेंद्र प्रधान की पहचान इस क्षेत्र में न केवल पशुप्रेमी के रूप में है, बल्कि उन्हें तरह-तरह के जानवरों को पालने का शौक भी है। इसी शौक के कारण उनकी पशुशाला में हाथी, घोड़े, ऊंट, गाय, बैल सहित कई जानवर और पक्षी मौजूद हैं।
प्रधान ने रविवार शाम अपनी आठ वर्षीय हथिनी रानी का आठवां जन्मदिन धूमधाम और भव्य तरीके से साथ मनाया। रानी ने भी अपने जन्मदिन पर अपनी सूढ़ में तलवार पकड़कर 50 किलोग्राम का केक काटा। इस मौके पर गाजे-बाजे, ऊंट और घोड़े बुलाए गए थे।
इस अनोखे पशु प्रेम को देखने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ सैकड़ों स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस समारोह में भाग लेने वाले भी रानी के लिए जन्मदिन के उपहार लेकर पहुंचे थे। इस जन्मदिन समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में लोग अपने परिजनों तक का जन्मदिन मनाना भूल जाते हैं, लेकिन प्रधान जी ने अपनी हथिनी का जन्मदिन मनाकर यह साबित कर दिया कि वह पशुओं से कितना प्रेम करते हैं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के स्कूली बच्चों को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रशिक्षित हथिनी रानी के केक काटने के बाद बच्चों ने भी उसके साथ जमकर मस्ती की। इस अवसर पर भोज का भी आयोजन किया गया।
समुदाय का फैसला, सिर्फ क्लीन शेव दूल्हा ही विवाह समारोह में ले सकता है भाग
कैसे आदिवासी युवक ने एक समारोह में की 2 महिलाओं से शादी..यहां पढ़े
मगरमच्छ ने किया अपनी ताकत का प्रदर्शन, लोहे की सलाखें तोड़ हुआ फरार
Daily Horoscope