• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद दालचीनी की चाय, ऐसे बनाएं

Cinnamon tea is very beneficial for diabetes patients, make it like this - Home Remedies in Hindi

नई दिल्ली। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। हालांकि, भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं, जिनके इस्तेमाल करने से यह नियंत्रित हो सकता है। ऐसे ही एक मसाले का नाम है दालचीनी। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय दालचीनी को न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद बताता है, बल्कि इसके सेवन से और भी कई लाभ मिलते हैं। दालचीनी की चाय भी लाभकारी होती है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में आयुष मंत्रालय लोगों को प्राकृतिक और घरेलू उपायों की सलाह देता है। मंत्रालय ने दालचीनी की चाय को डायबिटीज और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया है। दालचीनी की चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। यह चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
दालचीनी में मौजूद विशेष तत्व इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है। नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीने से शुगर का स्तर स्थिर रहता है और अचानक बढ़ने-घटने की समस्या कम होती है। इसके अलावा, दालचीनी की चाय कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में भी सहायक है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है, जो शुगर के मरीजों में आम है।
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। आयुर्वेदाचार्य दालचीनी की चाय बनाने का आसान तरीका भी बताते हैं। इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक छोटी दालचीनी की छड़ी डालें। इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद छानकर गर्म-गर्म पिएं। स्वाद के लिए शहद या नींबू मिला सकते हैं। दालचीनी प्राकृतिक रूप से स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, लेकिन इसे दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए।
मधुमेह के मरीजों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और डॉक्टरी सलाह का पालन करना जरूरी है। मरीजों को दवा के साथ इसका सेवन करना चाहिए, दवा बंद न करें। गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर समस्या वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cinnamon tea is very beneficial for diabetes patients, make it like this
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, diabetes, disease, slowly weakens, body, indian kitchen, spices, control diabetes, cinnamon, benefits, ministry of ayush, cinnamon tea beneficial
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved