• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्याय की देवी हैं मां कोटगाड़ी भगवती, जहां पीढ़ियों पुराने विवादों का हो जाता है फैसला

Maa Kotgadi Bhagwati is the goddess of justice, where centuries-old disputes are resolved. - Puja Path in Hindi

उत्तराखंड़ । उत्तराखंड की वादियों में स्थित 'मां कोटगाड़ी भगवती मंदिर' आस्था, शक्ति और चमत्कार का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर में देवी भगवती की न्याय की देवी के रूप में पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से 'मां कोटगाड़ी' के दरबार में माथा टेकने आते हैं, उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। मंदिर का शांत वातावरण और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता मन को सुकून देती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर की विशेषता पर अपने भाव व्यक्त किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आदि शक्ति मां भगवती की जय हो! मैं प्रार्थना करता हूं कि मां रानी सभी भक्तों पर अपनी कृपा ऐसे ही बनाए रखें।"
लोक मान्यता है कि जब कहीं से न्याय या रास्ता नहीं मिलता, तो भक्त मां के दरबार में गुहार लगाने आते हैं। कहा जाता है कि मां के दरबार में कई पीढ़ियों तक के विवादों का निर्णय हो जाता है और झूठा आरोप लगाने वालों को दंड मिलता है। पहले लोग प्रत्यक्ष रूप से मां के सामने अपनी पीड़ा रखते थे लेकिन अब श्रद्धालु अपनी समस्या या न्याय की गुहार पत्र या स्टांप पेपर पर लिखकर मंदिर में लगाते या डाक से भेजते हैं।
माना जाता है कि यह मंदिर चंद शासकों के काल से जुड़ा है और स्थानीय ग्रामीणों को सपने में मिले दिव्य आदेश के बाद इसकी स्थापना हुई। मंदिर के मुख्य सेवक भंडारी ग्वल्ल माने जाते हैं और पुजारी परिवार नियमित पूजा-अनुष्ठान संभालता है। यहां देवी की आराधना सात्विक वैष्णवी शक्ति के रूप में की जाती है और प्रसाद में खीर चढ़ाई जाती है। मुख्य मंदिर के पास बागादेव के रूप में पूजे जाने वाले दो भाइयों (सूरजमल और छुरमल) का मंदिर, हवन कुंड, धूनी और साधुओं के ठहरने के कक्ष हैं। चैत्र व शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और भादों की ऋषि पंचमी पर यहां विशेष मेले व आयोजन होते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maa Kotgadi Bhagwati is the goddess of justice, where centuries-old disputes are resolved.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maa kotgadi bhagwati, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved