• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 दुर्लभ शुभ संयोग, जानिये पूजन विधि, जरूर करें यह काम

There are 6 rare auspicious coincidences on Akshaya Tritiya, know the method of worship, definitely do this work - Puja Path in Hindi

सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद खास त्योहार माना जाता है। अक्षय तृतीया को अक्खा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में तरक्की होती है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय ना हो।धर्माचार्यों और विद्वानों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं, इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन परशुराम, नर-नारायण, हयग्रीव का अवतार हुआ था। इसी दिन से हिन्दू धर्मावलम्बियों के पवित्र धाम बद्रीनाथ के कपाट भी खुलते हैं और इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं। ज्योतिषियो की मानें तो, अक्षय तृतीया के दिन इस बार दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे इस पवित्र दिन का महत्व और बढ़ जाएगा। इस बार अक्षय तृतीया पर धन योग, गजकेसरी योग, शुक्रादित्य योग, रवि योग, शश योग और सुकर्मा योग का निर्माण होगा, जो कि बेहद शुभ संयोग माना जा रहा है। दरअसल, अक्षय तृतीया के दिन शनि शश राजयोग का निर्माण करेंगे। मंगल और बुध की युति से मीन में धन योग का निर्माण होने जा रहा है। इसके अलावा बृहस्पति और चंद्रमा की वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
अक्षय तृतीया पूजन विधि
जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है, उसे प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। अब घर में विष्णु जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं और तुलसी, पीले फूलों की माला या सिर्फ पीले फूल चढ़ाएं। इसके बाद धूप और घी की बाती का दीपक जलाएं और पीले आसन पर बैठें। इसके अलावा विष्णु से संबंधित ग्रंथों जैसे विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें। अंत में, विष्णु जी की आरती करें। इसके साथ ही यदि उपासक किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकता है या भोजन करा सकता है, तो यह काफी अच्छा माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये काम
अक्षय तृतीया पर ऐसे कार्य करें, जिससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो। इस दिन ईश्वर की पूजा, उपासना, ध्यान जरूर करें। व्यवहार को मधुर बनाए रखें। सम्भव हो तो किसी व्यक्ति की सहायता करें। द्वार पर आए लोगों को खाली हाथ न लौटाएं। उन्हें दान-दक्षिणा अवश्य दें। अक्षय तृतीया पर सोना या कीमती वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There are 6 rare auspicious coincidences on Akshaya Tritiya, know the method of worship, definitely do this work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: there are 6 rare auspicious coincidences on akshaya tritiya, know the method of worship, definitely do this work, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved