1 of 1
Navratri 2019 : नवरात्रि पर इन रंगों के उपयोग से अपने ग्रहों को करें मजबूत…
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) आरम्भ हो चुकी है। शारदीय नवरात्रि
(Shardiya Navratri) 8 अक्टूबर को समाप्त होगी। नवरात्रि के 9 दिन अलग-अलग
देवियों के होते है। ज्योतिषों के अनुसार, इन 9 देवियों में हर एक देवी का
संबंध किसी एक ग्रह से होता है, और इन ग्रहों का किसी ना किसी अंक से संबंध
रहता है। हर अंक का अपना एक रंग होता है। आइए, इन 9 दिनों में हम देवी की
पूजा-अर्चना में अलग-अलग रंग का प्रयोग कर अपने 9 ग्रहों और उससे संबंधित
अंकों के बारे में जानते हैं।
नवरात्रि का पहला दिन...नवरात्रि
का पहला दिन मां शैलपुत्री का है, जिनका संबंध चंद्रमा से है। इस दिन सफ़ेद
रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 2 मजबूत होगा। जिससे अंक 2 से
संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और साथ ही आप मानसिक रूप से मजबूत
होंगे।
नवरात्रि का दूसरा दिन...नवरात्रि का दूसरा दिन
मां ब्रह्मचारिणी का है, जिनका संबंध मंगल से है। इस दिन लाल रंग का अधिक
से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 9 मजबूत होगा। जिससे अंक 9 से संबंधित दोष व
परेशानियां कम होंगी और आपमें साहस और उर्जा का संचार होगा।
नवरात्रि का तीसरा दिन...नवरात्रि
का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है, जिनका संबंध शुक्र से है। इस दिन सफ़ेद
और गुलाबी रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 6 मजबूत होगा। जिससे
अंक 6 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपके जीवन में भौतिक
सुख-सुविधायों में वृद्धि होगी।
नवरात्रि का चौथा दिन...नवरात्रि
का चौथा दिन मां कूष्मांडा का है, जिनका संबंध सूर्य से है। इस दिन नारंगी
रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 1 मजबूत होगा। जिससे अंक 1 से
संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रसिद्धि
बढ़ेगी।
नवरात्रि का पांचवा दिन...नवरात्रि का पांचवा दिन
मां स्कंदमाता का है, जिनका संबंध बुध से है। इस दिन हरे और हरे के साथ
सफ़ेद, गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 5
मजबूत होगा। जिससे अंक 5 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और धन तथा
अभिव्यक्ति संबंधी समस्याये दूर होंगी। पंडित जी से जानें देवी जी के लिए
दीपक जलाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि का छठा दिन...नवरात्रि
का छठा दिन मां कात्यायनी का है, जिनका संबंध गुरु से है। इस दिन पीले रंग
का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 3 मजबूत होगा। जिससे अंक 3 से
संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और आपको शिक्षा और विवाह के क्षेत्र में
फायदा होगा।
नवरात्रि का सातवां दिन...नवरात्रि का
सातवां दिन मां कालरात्रि का है, जिनका संबंध शनि से है। इस दिन हल्का नीला
रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 8 मजबूत होगा। जिससे अंक 8 से
संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपके जीवन को स्थायित्व मिलेगा।
नवरात्रि का आठवां दिन...नवरात्रि
का आठवां दिन मां महागौरी का है, जिनका संबंध राहू से है। इस दिन नीले और
भूरे रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 4 मजबूत होगा। जिससे अंक 4
से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपको जीवन की उथल-पुथल, संघर्ष
से राहत मिलेगी।
नवरात्रि का नौवां दिन...नवरात्रि का
नौवां दिन मां सिध्दिदात्री का है, जिनका संबंध केतु से है। इस दिन ग्रे या
चितकबरे रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 7 मजबूत होगा। जिससे
अंक 7 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपका आध्यत्मिक पक्ष मजबूत
होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे