• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीरियड ड्रामा छावा का टीजर जारी, इस तारीख को होगा सिनेमाघरों में प्रदर्शन

कुछ समय पूर्व बैड न्यूज में नजर आए विक्की कौशल ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खासा प्रभावित किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में विक्की ने शानदार एक्टिंग की। लोगों को उनका नया अंदाज बेहद पसंद आया। अब विक्की एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। विक्की अपनी अगली फिल्म 'छावा' के लिए तैयार हैं। आज सोमवार 19 अगस्त को फिल्म का टीजर जारी हो गया। इससे कुछ देर पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस पीरियड-ड्रामा में विक्की ‘संभाजी महाराज’ के रोल से दर्शकों का दिल जीतेंगे। सुबह विक्की कौशल ने 'छावा' से खुद का पहला लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “न झुका हुआ, अखंड, अजेय, एक साम्राज्य को चुनौती देने का साहस।” इसी के साथ थोड़ी देर बाद 'छावा' का टीजर भी सामने आ गया। इसमें विक्की का एक्शन से भरपूर और खूंखार अवतार दिखाई दिया।
विक्की ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “स्वराज्य के रक्षक, धर्म के रक्षक, छावा - एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा! द वॉरियर दहाड़ेगा 6 दिसंबर 2024 को।” फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना ‘औरंगजेब’, आशुतोष राणा ‘सरसेनापति हंबीराव मोहिते’ और दिव्या दत्ता ‘सोयराबाई’ के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना और नील भूपालम भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teaser of period drama Chhaava released, will be released in theaters on this date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teaser of period drama chhaava released, will be released in theaters on this date, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved