• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर सीतारामम, 18 नवंबर को होगी स्ट्रीम

अगस्त माह में दक्षिणी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली और सितम्बर में हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त करने वाली मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी फिल्म सीतारामम को अब दर्शक 18 नवम्बर से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर हिन्दी में भी देख सकेंगे। दक्षिण की अन्य भाषाओं में यह फिल्म पहले से ही ओटीटी प्लेटफार्म पर है। इस ओटीटी मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभिनेता दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर अभिनीत ‘सीतारामम’ पांच अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा सितंबर में मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सलमान ने कहा कि वे सीतारामम जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने एक बयान में कहा, यह फिल्म देखने में शानदार है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। मुझे यकीन है कि डिज्नी प्लस हाटस्टार पर हिंदी में होने के कारण इसे अधिक लोग देख सकेंगे। हिन्दी सिनेमा में सुपर 30, जर्सी और धमाका सरीखी फिल्मों में नजर आई और सीतारामम के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह आवर दि टाप (ओटीटी) मंच पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं। मृणाल ने कहा, मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज्नी प्लस हाटस्टार पर फिल्म को हिंदी में देखेंगे तथा सीता और राम की कहानी में रूचि लेंगे। सीतारामम राजकुमारी नूरजहां उर्फ सीता महालक्ष्मी (मृणाल ठाकुर) और लेफ्टिनेंट राम (दुलकर सलमान) के बीच पत्रों के माध्यम से एक प्रेम कहानी बयां करती है। जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत फिल्म का स्वप्ना सिनेमाज और वैजंती मूवीज ने निर्माण किया है।
फिल्म अच्छी थी, इसी के चलते इसका हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा स्वागत किया गया था, अब देखने वाली बात यह है कि क्या इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी वही कामयाबी मिलेगी जो सिनेमाघरों में मिली थी। अमेजन प्राइम पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म के तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड संस्करण को तो बेहतरीन रिस्पॉस मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seetharamam on Disney Plus Hot Star, to stream on November 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seetharamam on disney plus hot star, to stream on november 18, dulkar salman, marnal thakur, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved