• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सलमान खान ने पाकिस्तानी आयोजक के कारण अमेरिका दौरा रद्द किया

Salman Khan cancels US tour by Pakistani organiser: Reports - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अमेरिका के ह्यूस्टन में एक लाइव प्रदर्शन को रद्द कर दिया है। सलमान का यह फैसला कार्यक्रम के रेहान सिद्दीकी द्वारा आयोजित किए जाने के मद्देनजर आया है। रेहान पाकिस्तानी नागरिक है और अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधि के फंडिंग का आरोपी है। वेबसाइट ऑपइंडिया डॉट कॉम के अनुसार, ह्यूस्टन स्थित सिद्दीकी अतीत में अमेरिका में स्टार्स के कार्यक्रमों से धन जुटाकर भारत विरोधी गतिविधियों के कथित रूप से समर्थन में शामिल रहा है। सिद्दीकी बॉलीवुड सितारों के साथ संगीत समारोह का आयोजन करता रहा है और उसने अब तक 400 से अधिक शो की मेजबानी की है। सैफ अली खान, मीका सिंह, पंकज उदास व रैपर बादशाह भी सिद्दीकी के कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं। साइट में आगे कहा गया है कि सिद्दीकी की वर्तमान में ह्यूस्टन में सीएए विरोधी प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salman Khan cancels US tour by Pakistani organiser: Reports
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: सलमान खान, salman khan, salman khan cancels us tour, pakistani organiser, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved