• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रानी के जन्मदिन पर नई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का ऐलान

Rani new film Mrs Chatterjee vs Norway announced on birthday - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रविवार को रानी के 43वें जन्मदिन पर फिल्म का ऐलान किया गया। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे एक देश के खिलाफ एक मां के संघर्ष को बयां करती है। फिलहाल यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। आशिमा छिब्बर इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए रानी ने कहा, मेरे बर्थडे को सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर कोई और तरीका नहीं हो सकता कि इस दिन इतनी अहम फिल्म की घोषणा की गई। यह शायद मेरे 25 सालों के करियर की सबसे अहम और स्पेशल फिल्मों में से एक है। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' स्थिति के अनुसार इंसान के बदलने की एक सच्ची कहानी है और यह फिल्म सभी मांओं को समर्पित है। जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rani new film Mrs Chatterjee vs Norway announced on birthday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rani mukerji, mrs chatterjee vs norway, birthday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved